बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- सिलेंडर ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त Biharsharif News: 30 हजार रुपये व अन्य सामान जलकर हुए राख बिहार थाना क्षेत्र के माही खंदक मोहल्ले में हुई घटना फोटो : सिलेंडर ब्लास्ट-बिहार थाना क्षेत्र के माही खंदक मोहल्ले में शुक्रवार को धमाके बाद बिखरा मलवा। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16, माही खंदक मोहल्ले में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखे 30 हजार रुपये नकद व अन्य सामान जलकर राख हो गये। हालांकि, इस घटना में लोग बाल-बाल बच गये। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंदु देवी के घर में तीसरी मंजिल पर सोनू कुमार, किराये पर रहता था। उनकी मां पानी गर्म करने के लिए गैस ऑन कर रही थी। इसी दौरान गैस का रिसाव...