बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के पंडितनगर मोहल्ले में लाइब्रेरी के पास गैराज में लगे वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गयी है। सदर डीएसपी-वन अमरनाथ ने बताया कि वाहन से शराब उतारे जाने की सूचना पर छापेमारी की गयी। मौके से 347 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया। साथ ही धंधेबाज सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी स्मित पटेल को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...