Biharsharif News: गिरिहिंडा पहाड़ पर बनेगा पुलिस पिकेट भवन
बिहारशरीफ, अगस्त 2 -- Biharsharif News: गिरिहिंडा पहाड़ पर बनेगा पुलिस पिकेट भवन शेखपुरा, निज सम्वाददाता। शहर के गिरिहिंडा पहाड़ पर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पिकेट भवन बनेगा। इसका शिलान्यास डीएम शेखर आनंद एवं एसपी हिमांशु ने किया। एसपी ने बताया कि सावन माह में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फिलहाल यहां 30 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। पर्वत पर हरियाली के लिए पौधरोपण भी किया गया। मौके पर एडीएम लखींदर पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, नगर परिषद के अधिकारी विनय कुमार आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.