बिहारशरीफ, जुलाई 5 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा गांव में रविवार को सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक उपेन्द्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार था। परिजनों ने बताया कि वह घर के पास खेल रहा था। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। उसे इलाज के लिए गिरियक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...