बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक की जाएगी। बीडीओ दीपेश कुमार ने पत्र जारी कर जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों को दो बजे से बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। बैठक में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख, मुखिया, सरपंच, उप सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों तथा बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। बिजली विभाग के जेई को भी सूचना दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...