Biharsharif News: गिरियक में जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के महतपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान महतपुरा गांव निवासी उपेंद्र मांझी की 35 वर्षीया पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर हजारी मांझी ने बताया कि घर के सदस्य काम पर चले गए थे। इसी दौरान बच्चों से कहासुनी के बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला, बंगाल में मजदूरी करती है और हाल ही में घर लौटी थी। परिजनों को जानकारी हुई तो पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चार बच्चों की मां की संदिग्ध स्थित में मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारणों की जांच की जा रही है। (पावापुरी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.