बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना की पुलिस ने शहर के विष्णुपद मंदिर के पास छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 40.5 लीटर अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयोग किया जा रहा एक मैजिक वाहन व एक बाइक बारामद की गयी है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन से शराब की खेप लायी जा रही है। सूचना पर छापेमारी कर शराब बरामद की गयी। मौके से नवादा जिला के गोविंदपुर निवासी सोनू कुमार, सागर कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधारा गांव निवासी सन्नी कुमार और शत्रुघ्न प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और कहां पहुंचाना था। छापेमारी टीम में दिवाकर चौधरी, राजू कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन...