बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: गिरियक पहाड़ी सिर्फ प्राकृतिक स्थल नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर गिरियक पहाड़ी पर इतिहास के बीच गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश तीन घंटे के नेचर वॉक में 23 प्रतिभागियों ने देखी जैव विविधता, धरोहर स्थलों का जाना इतिहास फोटो : गिरियक माउंटेन : गिरियक पहाड़ पर स्तूप का अध्ययन करते पहाड़ी नेचर वॉक के सदस्य। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। 'हमारा पर्यावरण, हमारी धरोहर, हमारा कर्तव्य' थीम पर गिरियक पहाड़ी नेचर वॉक आयोजित किया गया। करीब तीन घंटे चले ट्रेक में आयोजक टीम समेत 23 प्रतिभागियों ने पहाड़ी की प्राकृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को करीब से जाना। विशेषज्ञ दिवाकर कुमार ने प्रतिभागियों को गिरियक पहाड़ी के इतिहास, बौद्ध विरासत, स्तूपों, विहारों और पुरातात्विक अवशेषों की जानका...