बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- Biharsharif News: गाय बांधने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला समेत 3 घायल शहर के बुधौली मोहल्ले में हुई घटना, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बुधौली मोहल्ले में गाय बांधने के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक तीन माह की गर्भवती महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से संदीप कुमार और उनकी पत्नी सुरुचि कुमारी को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपी...