बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: गांधी जयंती : रैली निकाल सत्य, अहिंसा व स्वच्छता का दिया संदेश फोटो घाटकुसुंभा03 - घाटकुसुम्भा में शुक्रवार को रैली निकाल गांधी जी एवं शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलने का संदेश देते स्कूली बच्चे। घाटकुसुम्भा, निज संवाददाता। प्रखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मध्य विद्यालय घाटकुसुंभा, सुजावलपुर, बावघाट सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता तथा शास्त्री जी के सादगी, देशभक्ति और जय जवान-जय किसान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। रैली में बच्चे गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों से जुड़े नारे लगाते हुए गांव की गलियों से गुजरे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: महात्मा गांधी...