बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: गलत तरीके से आवास योजना का लाभ लेने की शिकायत कार्रवाई के लिए समाजसेवी ने नगर विकास विभाग के सचिव को भेजा पत्र सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बढ़िया और सरमेरा गांव के 12 लोगों ने गलत तरीके से नियमों को धत्ता दिखाते हुए आवास योजना का लाभ लिया है। इनमें से कई के पास 40 से 50 लाख रुपए से बना दो और तीन तल्ला पक्का मकान है। इससे हर माह हजारों रुपए किराय आ रहा है। बावजूद, उन्हें आवास योजना का लाभ दिया गया। सरमेरा के समाजसेवी अनिल प्रसाद ने नगर विकास विभाग के सचिव के पास पत्र भेजकर इसकी जांच करवा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नगर पैक्स प्रबंधक को हटाने की मांग साथ ही इसमें संलिप्त अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर भी सख्त कदम उठाने को कहा है। ताकि, योग्य लाभुकों तक सही से ...