Biharsharif News: खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर किसान झुलसा
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: हिलसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कामता गांव में शुक्रवार को खेत में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आकर किसान झुलस गया। सतीश शर्मा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। उनके भाई ने हिलसा थाना में आवेदन देकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले को संज्ञान में लिया गया। टूटे हुए बिजली तार की मरम्मत कर उसे दुरुस्त करा दिया गया है। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.