बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- Biharsharif News: खुली पोल: परीक्षा का प्रश्नपत्र फोटो स्टेट दुकान से खरीद रहे बच्चे मध्य विद्यालय का मामला, त्रैमासिक परीक्षा के लिए बच्चों को खुद करानी पड़ रही कॉपी लोगों ने कहा- परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र दे देना मजाक, शिक्षक कर रहे सिर्फ खानापूर्ति फोटो चेवाड़ा 02 - चेवाड़ा में बुधवार को फोटो स्टेट की दुकान से प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी कराकर दिखाते स्कूली बच्चे। चेवाड़ा, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के पास बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की उचित व्यवस्था तक नहीं है। नौबत यह आ गई है कि बच्चों को परीक्षा देने के लिए खुद फोटो स्टेट की दुकान से प्रश्नपत्र खरीदकर (कॉपी कराकर) लाना पड़ रहा है। शिक्षा व्यवस्था की इस कड़वी हकीकत का नजारा बुधवार को चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में देखने को मिला।...