Biharsharif News: खुदागंज में एंबुलेंसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के खुदागंज बाजार में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में एंबुलेंस कर्मी की मौत हो गयी। मृतक नंदलाल बिगहा गांव निवासी वासुदेव प्रसाद के 41 वर्षीय पुत्र अजय कुमार हैं। वे इस्लामपुर अस्पताल में एंबुलेंस कर्मी के रूप में कार्यरत है। परिजन इसे सड़क हादसा बता रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि छत से गिरकर मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय खुदागंज बाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। वहां से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाा गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष दुर्गेश गहलौत का कहना है कि छत से गिरकर मौत होने की बात सामने आ रही है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.