बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: खाना बनाने के दौरान लगी आग, दंपती घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के धरमपुर गांव में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लगने से घर में अफरातफरी मच गया। आग से झुलसने कर दम्पती को घायल हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना पर दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जाता है कि खाने बनाने के दौरान अचानक आग लग गयी। पत्नी गौरी देवी उसकी चपेट में आ गयी। पति राजेश यादव बचाने आये तो वह भी घायल हो गये। अगलगी की घटना में करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...