बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: खांडपर पहाड़ पर हुई भव्य गंगा महाआरती, भक्तिमय हुआ शहर बनारस से आए पुरोहितों ने संपन्न कराई आरती, गूंजे मां गंगा के सुमधुर भजन महाआरती में उमड़ी हजारों की भीड़, सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात फोटो 07 शेखपुरा 01- खांडपर पहाड़ पर शुक्रवार को भव्य गंगा महाआरती में भाग लेते श्रद्धालु और उपस्थित लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

महाआरती का आयोजन शहर के खांडपर पहाड़ पर चल रहे चार दिवसीय रामधुनी यज्ञ में गुरुवार की शाम भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। बनारस से आए विशेष पुरोहितों द्वारा मां गंगा के भजनों के साथ जब महाआरती की गई, तो शहर का पश्चिमी हिस्सा पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा और वातावरण में गजब की ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजक गुड्डू कुमार, धीरज साव और बंटी ने बताया कि भव्य गंगा महाआरती का ...