बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- Biharsharif News: पूजा पंडाल कुलती में आकर्षक पंडाल में दिखेगा मां शेरावाली का भव्य रूप ग्रामीणों के सहयोग से 36 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की आराधना दशहरा मेले में उमड़ती है श्रद्धालुओं की अपार भीड़ फोटो अस्थावां दुर्गा : कुलती गांव के पूजा पंडाल में कुछ इसी रूप में दर्शन देंगी माता रानी। अस्थावां, निज संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गयी हैं। कुलती गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष आकर्षक पंडाल में मां शेरावाली की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पूजा पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। मां दुर्गा के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए दशहरा मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं यहां आते हैं...