बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: कुर्की की कार्रवाई हुई शुरू तो फरार अभियुक्त ने किया सरेंडर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चड़ीहारी गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। वर्ष 2020 से फरार चल रहा अभियुक्त महावीर यादव पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। पुलिस ने बताया की महावीर यादव के विरुद्ध वर्ष 2020 में उसके गोतिया द्वारा नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके घर की कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम चड़ीहारी गांव पहुंची। यह भी पढ़ें- Gaya News: फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान आरोप...