बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: कुम्भरी नदी पर पुल बनाने को मंत्री से मिले फोटो : अमरेन्द्र पैक्स : पटना में गुरुवार को ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपते जदयू प्रकोष्ठ के महासचिव अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा ने ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर सरबहदी गांव तक जाने वाली सड़क में बेलदारीपर गांव के पास कुम्भरी नदी में पुल निर्माण की मांग की। कहा कि अस्थावां बाईपास रोड से कुम्भरी नदी के बगल से सरबहदी गांव तक सड़क बनायी गयी है। लेकिन, नदी पर पुल नहीं रहने की वजह से कई गांवों के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...