बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर, निकालते समय पलट जाने से चालक की मौत परिजनों ने लगाया ट्रैक्टर मालिक पर साजिश के तहत हत्या का आरोप ग्रामीणों ने शव रखकर शेखपुरा-महुली रोड को किया 2 घंटे जाम पुलिस के उचित कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन पर हटा जाम फोटो 13 शेखपुरा 01 - घटना के बाद रोते-बिलखते मृतक के परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 32 वर्षीय चालक की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही मितन यादव के पुत्र कैलू यादव के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने इसे हादसा न मानकर ट्रैक्टर मालिक लालू यादव पर साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों का आ...