Biharsharif News: किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने के लिए धरना
बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। भारतीय किसान संघ की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के पास धरना दिया गया। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर आवाज उठायी। प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सम्मान निधि की राशि छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये होनी चाहिए। खाद व बीज की समस्या से निजात दिलाने व फसल बर्बाद होने की स्थिति में 10 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की गयी। धरना-प्रदर्शन 15 नवंबर तक जारी रहेगा। मौके पर विनोद महतो, राजनंदन प्रसाद, रामाधीन प्रसाद, धीरज कुमार, गोविंद महतो, मृत्युंजय कुमार, योगेन्द्र आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फर्जी क्रय केंद्रों को बंद कराने और डीएपी के लिए प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.