बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: नूरसराय प्रखंड के चरुईपर गांव में हुआ कार्यक्रम फोटो : नूरसराय03-नूरसराय के चरुईपर गांव में मंगलवार को पाठशाला में मौजूद उप प्रमुख अविनाश कुमार मौर्य व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चरुईपर गांव में मंगलवार को भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, फसल की बेहतर देखभाल करने तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेत की तैयारी, उन्नत बीज का चयन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, कीट, रोग प्रबंधन तथा फसल में समय पर सिंचाई करने के संबंध में बताया। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक ...