बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: किशोर की मौत के बाद 5 घंटे जाम रहा एनएच 33 एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के फाटक के पास शव रखकर किया जाम करंट से मौत होने की चर्चा, परिजन हत्या करने का लगा रहे आरोप जाम के दौरान परिजनों ने पुलिस पर लगाया लाठीचार्ज करने का आरोप टेंट दुकान में काम करता था किशोर, मेले की सजावट का कर रहा था काम फोटो : एकंगर जाम-एकंगरसराय के रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। एकंगरसराय, निज संवाददाता। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महादेव स्थान के पास सोमवार की देर शाम एक किशोर की मौत हो गयी। वह एक टेंट दुकान में काम करता था और जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले मेले की सजावट का काम कर रहा था। मृतक बर्सियावां गांव निवासी सुदामा रविदास का 14 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार था। चर्चा है कि करंट से उ...