बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: उत्पाद थाना की टीम ने हरनौत में की कार्रवाई फोटो : शराब-बिहारशरीफ उत्पाद थाना में गुरुवार को बरामद शराब के साथ उत्पाद विभाग के अधिकारी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को हरनौत थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार से शराब-बीयर की खेप बरामद की है।

गिरफ्तार तस्कर पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 30 कार्टन से अधिक शराब व बीयर बरामद की गयी है। बरामद शराब व बीयर की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि विदेशी शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और हरनौत के पास वाहनों की तलाशी ली गयी। शक के आधार पर एक कार की तलाशी ली गयी। कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।...