बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल चौक के पास धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा ने बताया कि रजिस्ट्री दर बढ़ाने, पेपर लीक, खाद की कीमतों में वृद्धि आदि जनोपयोगी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...