बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: कसार थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों को निपटारे का निर्देश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी हिमांशु ने कसार थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली सहित अन्य संसाधनों का अवलोकन किया। एसपी ने थाने में लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करने को क...