Biharsharif News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- Biharsharif News: फोटो हिलसा01-हिलसा में निकली कलश शोभायात्रा में शामिल एकंगरसराय प्रखंड प्रमुख किरण देवी व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के डाकबंगला स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन आश्रम में रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। उदासीनाचार्य बाबा श्रीचंद जी के अवतरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम परिसर में जलभरी की गई। फतुहा से लाए गए गंगाजल को ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में भरा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर डाकबंगला स्थित आश्रम में पहुंचे। महंत श्री श्यामानंद जी महाराज ने बताया कि 13 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात 8:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। मथुरा से आए कथावाचक कृष्णा जी महाराज श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.