बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: बिन्द में महिला ने सहयोग पोर्टल पर दर्ज की शिकायत बिन्द, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज करने के लिए 2500 रूपए मांगने का मामला सामने आया है। मोहद्दीपुर गांव निवासी संजय कुमार कि पत्नी मंजूला सिन्हा ने राजस्व कर्मचारी पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि रामपुर मौजा में 6.25 एकड़ जमीन का विवरण दर्ज हैं। कार्यालय में ऑनलाईन दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया था। दो सितंबर को कर्मचारी अमित कुमार ने मोबाइल से फोन कर मूल दस्तावेज के साथ मिलने के लिए अंचल कार्यालय में बुलाया। कार्यालय पहुंचने पर जमीन खरीद व रजिस्ट्री में खर्च हुए पैसे के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद 2500 रुपए की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से मामले कि निष्पक्ष जांच कर ...