बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: कर्मकांड का बहिष्कार कर बौद्ध रीति-रिवाज से रुक्मिणी देवी को दी गई आदरांजलि त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ संपन्न हुई सभा करुणा, समता और वैज्ञानिक सोच अपनाने का आह्वान नूरसराय, निज संवाददाता। बाराखुर्द गांव में शनिवार की देर शाम दिवंगत रुक्मिणी देवी की स्मृति में बौद्ध रीति-रिवाज से गयाजी के विद्वान भीखू सुनीत पाल थेरो के मार्गदर्शन में आदरांजलि सभा हुई।

आदरांजलि सभा का आयोजन कार्यक्रम में पारंपरिक कर्मकांडों के स्थान पर त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के माध्यम से उन्हें आदरांजलि अर्पित की गई। लोगों ने पुष्प अर्पित कर, मोमबत्तियां जलाकर तथा दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बामसेफ केंद्रीय कार्यकारिणी समिति, नई दिल्ली के सदस्य सह बिहार प्रभारी डॉ. एम पाल व को...