बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: कर्पूरी छात्रावास समेत 54 जगहों पर लगेगा सहयोग शिविर छात्रों की समस्याओं का अधिकारी करेंगे समाधान बिहारशरीफ, निज संवाददाता। दीपनगर स्थित कर्पूरी छात्रावास समेत जिला के 54 जगहों (स्कूल या छात्रावास) पर मंगलवार को पहली बार सहयोग शिविर लगेगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी शिरकत करेंगे। छात्रों की समस्याओं का अधिकारी ऑन दी स्पॉट निपटारा करेंगे। डीईओ हेमचंद्र ने सोमवार को बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। हम छात्रों व छात्राओं को सभी तरह की सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। शिविर में उनसे संवाद के माध्यम से उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न स्कूलों में हर माह के चौथे मंगलवार को शिविर लगाया जाना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: 18 शैक्षणिक संस्थान...