बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- Biharsharif News: कराय में बीस सूत्री की बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष और सदस्य भिड़े नोकझोंक के बाद मचा हंगामा, हस्तक्षेप कर कराया गया शांत विकास योजनाओं पर चर्चा के दौरान बढ़ा विवाद करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को हुई बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर चर्चा के बीच अचानक माहौल गरमा गया। समिति के उपाध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार और एक बीस सूत्री सदस्य के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी।

विवाद का कारण विवाद बढ़ने पर कुछ देर के लिए बैठक में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अगम कुमार ने की, जबकि संचालन बीडीओ नंदकिशोर कुमार ने किया। बैठ...