बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: करायपरसुराय: बिजली बिल बकाया रहने पर 36 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन ढाई लाख रुपये से अधिक का है बकाया, बकायेदारों में मचा हड़कंप विभाग की सख्त चेतावनी, जल्द भुगतान न करने पर अन्य के भी कटेंगे कनेक्शन करायपरसुराय, निज संवाददाता। बिजली बिल का बकाया भुगतान नहीं करने वाले प्रखंड के विभिन्न गांवों के 36 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सख्ती दिखाते हुए इन सभी बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया है।

विभाग की कार्रवाई के बाद हड़कंप विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। 125 यूनिट मुफ्त के बाद भी नहीं दिया बिल : करायपरसुराय के कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल 14,456 विद्युत उपभोक्ता हैं। विभाग...