बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: कचरे का निपटारा करने में नगर निगम फेल कई साल से कचरा निस्तारण केन्द्र बनाने की बन रही है योजना चकरसलपुर डंपिंग यार्ड में 86 तो कोसुक में जमा है 25 हजार टन कचरा बायो-रेमिडिएशन तकनीक से कचरा निपटारे की कवायद भी अधर में फोटो: बिहारशरीफ शहर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम, शहर से निकलने वाले कचरा का निपटारा करने में फेल साबित हुआ है। कई साल से कचरा निस्तारण केन्द्र बनाने की योजना ही बन रही है।

कचरे की स्थिति शहर से निकलने वाला एक लाख टन से अधिक कचरा जमा हो गया है। चकरसलपुर डंपिंग यार्ड में 86 हजार तो कोसुक गांव के पास नदी किनारे 25 हजार टन कचरा जमा है। बायो-रेमिडिएशन तकनीक से कचरे का निपटारा करने की योजना भी अधर में है। इस तकनीक का मसौदा कुछ माह पहले तैयार किया गया था। इसे बोर्ड की बैठक से पारित भ...