बिहारशरीफ, सितम्बर 19 -- Biharsharif News: कचरा प्रबंधन पर बच्चों के बीच करायी गयी प्रतियोगिता फोटो : गैवी स्कूल : रहुई प्रखंड के शेरपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कचरा प्रबंधन का पोस्टर दिखाते नौनिहाल। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के शेरपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ईको क्लब फोर मिशन के तहत बच्चों के बीच कचरा प्रबंधन थीम पर प्रतियोगिता करायी गयी। प्रधान शिक्षक नीतू रानी व नोडल शिक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चों के बीच ई-वेस्ट कचरा प्रबंधन की जानकारी साझा की गयी। बच्चों के द्वारा पोस्टर व डस्टविन निर्माण प्रतियोगिता करायी गयी। छात्रा निर्जला कुमारी. अनुजा, प्रिया, डाली, सृष्टि, सोनी, कन्हैया, अर्जुन, आशिक, लवकुश, कुणाल, सौरभ कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर ह...