बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: कक्षा में अचानक बेहोश गयी छात्रा, इलाज के बाद भेजा घर चेवाड़ा, निज संवाददाता। सदर बाजार स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च विद्यालय में शुक्रवार को करीब ढाई बजे दशम वर्ग की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। एचएम ने छात्रा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद स्थिति समान्य होने पर छात्रा के परिजन को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया। एचएम ने बताया कि छात्रा बेंगुचा गांव निवासी संजय रजक की भांजी लक्ष्मी कुमारी है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...