बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- Biharsharif News: ऑटो चालक को मारपीट कर किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाईपास रोड में गौशाला के समीप रहने वाले ऑटो चालक चिंटू कुमार को बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ऑटो एक बाइक में सट गया था। इसी से नाराज होकर बाइक पर सवार तीन युवकों ने सब्जी मंडी के समीप घेरकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...