बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। नालंदा-शेखपुरा समेत सूबे में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं की 27 हजार 546 छात्रवृत्तियां लंबित हैं। इनमें पोस्ट मैट्रिक के 25 हजार 704 और प्री-मैट्रिक के 1,842 मामले शामिल हैं। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आदेड डीईओ को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दिया है। इसमें शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के पुराने मामलों का जल्द निपटारा कर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर डाटा अपलोड करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...