Biharsharif News: एसडीओ ने खुदागंज में पशुहाट बंद करने का दिया आदेश
बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: एसडीओ ने खुदागंज में पशुहाट बंद करने का दिया आदेश बिहारशरीफ, निज संवाददाता। इस्लापुर प्रखंड के खुदागंज में अवैध तरीके से पशुहाट चलाया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बीडीओ को पशुहाट को तत्काल बंद कराने का आदेश दिया। एसडीओ ने पशुहाट को सील कर फोटो के साथ प्रतिवेदन देने को कहा है। परिवादी दिनेश कुमार ने इस मामले को लोक शिकायत निवारण केंद्र में बेलदार बिगहा के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पशुहाट लगाने की शिकायत की थी। इसके बाद एसडीओ ने इसकी जांच करवा यह आदेश दिया है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.