बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: हिलसा में एनडीए के घटक दलों की हुई बैठक फोटो : हिलसा02-हिलसा में शुक्रवार को एनडीए संवाद कार्यक्रम में बैठे एमएलसी नीरज कुमार, रीना यादव, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के एक निजी हॉल में शुक्रवार को एनडीए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर जोर दिया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं से दूरी बना ली जाती है। इससे उनका मनोबल प्रभावित होता है। कार्यकर्ता अपने नेताओं से नियमित संवाद की अपेक्षा रखते हैं। एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वहन पूरी इमानदारी स...