Biharsharif News: एक सप्ताह से गायब छात्रा का नहीं मिला सुराग
बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव से 11वीं कक्षा की छात्रा एक सप्ताह से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। वह दो भाइयों की इकलौती बहन है। रक्षा बंधन के मौके पर उसके गायब होने से भाई के साथ पूरा परिवार मायूस है। परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार वह 21 अगस्त को सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हिलसा थाना क्षेत्र के घोषी गांव निवासी अजीत कुमार पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सूचना पर हिलसा के एक किराये के मकान में छापेमारी की गयी थी। मकान बंद था। छात्रा का मोबाइल भी बंद है। उसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। (करायपरसुराय से पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.