बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। श्रम विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर प्रखंड से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी इरशाद जेया ने बताया कि बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। बाजार के एक प्रतिष्ठान से बालक को मुक्त कराया गया। श्रम अधीक्षक नरेश प्रसाद ने बताया कि धावादल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जयकृष्ण गुप्ता, मनीष कुमार, अश्विनी कुमार आदि शामिल थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...