बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। 11 अगस्त को प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को बीडीओ प्रियंका निधि ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में प्रखंड स्तरीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्र आदि शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख किरण देवी, सीओ विनित व्यास, मुख्य पार्षद पूनम कुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, बीईओ विजयशंकर प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा, अनिल कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह मंटू, भोली सिंह, विद्यानंद सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, जीतन मोची, मुन्ना कुमार, नसीबी लाल, विकास सिंह आदि शामिल हुए। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: कोचाधामन में हर घर ...