बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जितन बिगहा गांव निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार चौधरी के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की मानें तो पटरी पार करने के दौरान युवक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...