बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: एकंगरसराय। थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि विशुनपुर, निश्चलगंज, भगवान बिगहा आदि गांवों में छापेमारी कर सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गयी। इसी तरह दो टीमें बनाकर जुआ के अड्डों पर भी छापेमारी की गयी। एक टीम का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...