बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: फुटपाथ अधूरा, स्ट्रीट लाइट नहीं, एप्रोच रोड का निर्माण भी अधर में लटका पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश ने पुल का किया था उद्घाटन फोटो : राजगीर फुटपाथ : राजगीर रेल ओवरब्रिज के बगल में निर्माणाधीन फुटपाथ का हाल। राजगीर, निज संवाददाता। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगभग 12 माह पहले उद्घाटित राजगीर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इस आरओबी पर वाहनों का परिचालन तो शुरू हो गया, लेकिन पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया फुटपाथ अब तक अधूरा है। वहीं पूरे ओवरब्रिज पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इसके अलावा पुल के नीचे बनने वाले एप्रोच रोड का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है।

फुटपाथ की स्थिति आरओबी पर दोनों दिशाओं में 9-9 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क का निर्माण कि...