Biharsharif News: उच्च शिक्षा के लिए एसयू कॉलेज में बेमियादी धरना शुरू
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा01-हिलसा के एसयू कॉलेज के मुख्य द्वार के पास गुरुवार को धरना पर बैठे छात्र। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के एसयू कॉलेज के दक्षिणी मुख्य द्वार पर उच्च शिक्षा की व्यवस्था की मांग को लेकर गुरुवार से छात्र-छात्राओं का बेमियादी धरना शुरू हो गया। आंदोलनकारी, कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि हिलसा एवं आसपास के हजारों विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ पढ़ाई भी प्रभावित होती है। छात्रों ने विज्ञान संकाय में प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं भौतिकी तथा कला संकाय में हिंदी, मनोविज्ञान, पाली, संस्कृत, अंग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.