बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों के लिए जरूरी सूचना है। जिन आवेदकों के आवेदन फॉर्म की ऑनलाइन इंट्री हो चुकी है, उन्हें अब अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार के पास जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी होने में परेशानी हो सकती है। एमओ दामोदर राम ने बताया कि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले कई आवेदकों के फॉर्म की इंट्री हो चुकी है। अब संबंधित आवेदकों को अपने क्षेत्र के राशन डीलर से संपर्क कर ई-केवाईसी कराना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...