बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: पावापुरी ओपी क्षेत्र के घोसरावां गांव में हुआ हादसा पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के घोसरावां गांव में बुधवार की रात ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट तैयार करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। बिजली कनेक्शन का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मनीष सिंह के 27 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह ई-रिक्शा की चार्जिंग के लिए प्वाइंट तैयार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले गये। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत यहां जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद...