Biharsharif News: इस्लामपुर में ट्रक के दो टायर खोलकर ले भागे चोर
बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के गया रोड में शुक्रवार की रात चोरों ने सड़क किनारे खड़े टायर का दो ट्रक खोलकर चोरी कर ली। पिकअप वाहन पर लादकर टायर को लादकर भाग निकलें। ट्रक मालिक भटवा बाग निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रोज की तरह चालक, ट्रक को लगाकर अपने घर चला गया था। शनिवार की सुबह चालक पहुंचा तो देखा कि ट्रक के दो पहिये गायब हैं। इनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया की ट्रक मालिक के द्वारा अज्ञात चोरो के खिलाफ आवेदन दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.