बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के गुड़रू गांव निवासी जदयू नेता सुबोध कुमार का आकस्मिक निधन गुरुवार को हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है। शोक प्रकट करने वालों में शैलेंद्र कुमार, संजय साहू, बबलू कुमार, रितेश कुमार, मुन्ना कुमार, विरेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे। (इस्लामपुर से अनुज कुमार) यह भी पढ़ें- Pakur News: शोक-संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...